फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की लाइसेंसी बंदूक को लेकर तस्वीर खिंचाना महंगा पड़ा, फोटो वायरल होने पर घर पहुंची पुलिस, हो रही पूछताछ

विज्ञापन
बंदूक लेकर खिंचाई गई फोटो हुई वायरल। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुड़वल गांव के चार युवकों को दूसरे की लाइसेंसी बंदूक लेकर तस्वीर खिंचाना महंगा पड़ गया। युवकों ने गांव के ही रामशंकर वर्मा की लाइसेंसी बंदूक को लेकर फोटो खिंचाई और अपने-अपने स्टेटस पर डाल दिया।
विज्ञापन

किसी साथी ने सभी युवकों के फोटो निकालकर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बंदूक के साथ वायरल हुई इन तस्वीरों से पुलिस प्रशासन हरकत में आया। उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह गांव के चार युवकों को थाने ले आए। गांव निवासी सज्जन, सुनील यादव, सतीश द्विवेदी, देशराज लोधी से पूछताछ की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुंडवल गांव निवासी रामशंकर वर्मा 17 मार्च को बंदूक जमा करने कोतवाली आ रहे थे, तभी गांव के ही किनारे एक दुकान के निकट युवकों ने उन्हें रोककर शौकिया तौर पर बंदूक के साथ अपनी फोटो खिंचाई।
विज्ञापन

उन्हीं में से किसी युवक ने तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दीं। आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें