फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोड़ी ट्रेनों को मिली एक महीने की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने वाली खबर है। इस रूट पर चलने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियों गंगागोमती, इंटरसिटी समेत तीन जोड़ी ट्रेनों को एक महीने की मोहलत मिल गई है। यानी कि इन रेलगाड़ियां को एक महीने के लिए और चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दो महीने तक चलाई गई इन ट्रेनों को आगे समयावधि पूरी होने के बाद इसी हफ्ते बंद कर दिया गया था। माना जा रहा है कि होली को देखते हुए ऐसा किया गया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में जिले से होकर 14 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिनकी संख्या बढ़कर 17 जोड़ी ट्रेनें हो जाएंगी।
लखनऊ से प्रयागराज के बीच रोजाना दौडने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस और बरेली-प्रयाग पैसेंजर को जनवरी महीने में चलाया गया था, जिन्हें इसी हफ्ते बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों को निश्चित समयावधि के लिए चलाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

अब इन्हें फिर से चलाने के लिए नई समयावधि तय की गई है। प्रयाग से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या-04215 गंगागोमती एक्सप्रेस 24 मार्च से 21 अप्रैल तक और लखनऊ से प्रयाग लौटने वाली गाड़ी संख्या-04216 गंगागोमती एक्सप्रेस 23 मार्च से 20 अप्रैल तक चलाई जाएगी।
प्रयाग से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या-04209 इंटरसिटी एक्सप्रेस को 24 मार्च से 21 अप्रैल तक और लखनऊ से प्रयाग लौटने वाली गाड़ी संख्या-04210 इंटरसिटी एक्सप्रेस को 23 मार्च से 20 अप्रैल तक चलाने का फैसला लिया गया है।
प्रयाग से बरेली जाने वाली गाड़ी संख्या-04307 प्रयाग-बरेली ट्रेन 25 मार्च से 21 अप्रैल तक और बरेली से प्रयाग जाने वाली गाड़ी संख्या-04308 बरेली-प्रयाग ट्रेन 23 मार्च से 19 अप्रैल तक चलाया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गंगागोमती, इंटरसिटी समेत तीन जोड़ी ट्रेनें फिर से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें