फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, की नारेबाजी

Fri, 17 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। बिजली कटौती को लेकर अटौरा कस्बे के ग्रामीणों के गुस्सा बृहस्पतिवार की शाम फूट पड़ा। सड़क पर फर्राटा रखकर नारेबाजी करते हुए कटौती बंद किए जाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश साहू, मयंक सैनी, शिवम सिंह, राधेश्याम गुप्ता, राजू सिंह, प्रेम हलवाई, मोहित वर्मा, शिवम गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच दिन में महज पांच घंटे बिजली मिल रही है। रात में भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कटौती के कारण घरों में पानी की समस्या पैदा हो गई है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भीषण गर्मी में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कहा कि 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवाई साबित हो रहा है। विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बिजली संकट से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें