फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नहर पटरी पर मिला शव

Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। नसीराबाद कस्बे के वार्ड नंबर दो मोहल्ला डेला निवासी राम सिंह (35) की बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव नहर पटरी पर पाया गया। पत्नी का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने रंजिश में पीट-पीटकर राम सिंह की हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस घटना के बारे में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राम सिंह मजदूरी करते थे। सुबह घर से निकले थे। इसके बाद घर लौटकर नहीं आए थे। बताते हैं कि खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर नहर पटरी पर राम सिंह का शव मिला। पत्नी श्याम कली का आरोप है कि कायस्थाना मोहल्ले के रहने वाले दो युवकों ने रंजिश में उनके पति के साथ मारपीट की। इससे उनकी मौत हो गई है। यह दोनों उनके पति के साथ रहते थे। भाई शिव नारायण का कहना है कि राम सिंह की हत्या कर शव को नहर पटरी पर फेंका गया है। तहरीर देने के बावजूद अभी तक आरोपितों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।
उधर, राम सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी श्याम कली का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे अमन, रोमांस और बेटी प्रीति सहित अन्य परिजन भी गमगीन हैं। नसीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक राम सिंह नशे का आदी था। जांच के दौरान शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें