फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बहेरवा गांव के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरकारी भूमि पर कब्जा करने से आक्रोशित बेहरवा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ का रहने वाला प्रापर्टी डीलर एनटीपीसी चौकी पुलिस की मदद से सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहा है। एसपी ने शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी अंकित कुमार, मो. रिजवान, आशीष मौर्या, अजय प्रताप, मो. कौसर, रंजीत कुमार, दिनेश कुमार के मुताबिक गांव में सरकारी दस्तावेजों मेंं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम भूमि दर्ज है। इसी भूमि पर खेल मैदान है। प्रतापगढ़ का रहने वाला प्रापर्टी डीलर एनटीपीसी चौकी पुलिस के साथ मिलकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक 15 दिन पहले भूमि पर कब्जा करने का विरोध किया तो प्रापर्टी डीलर ने दबंगों को बुला लिया था। मिलीभगत के कारण स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रापर्टी डीलर कुछ लोगों की मदद से सिर्फ ऊंचाहार ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों में सरकारी भूमि को चिह्नित करके उन पर कब्जा करने का प्रयास करता है। ग्रामीणों ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की तरफ से भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की गई है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें