फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घर में तार जोड़ते समय करंट से छात्र की मौत

Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। घर में बिजली का तार जोड़ते समय छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना पीटना मच गया। पूरे चांदन मजरे सवैया राजे गांव निवासी शैलेश कुमार (23) पुत्र राजेंद्र बहादुर पंचशील डिग्री काॅलेज में बीएससी (एजी) के छात्र थे। घर में लगा तार सोमवार को स्पार्किंग होने से कट गया था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन


शैलेश बिना प्लग निकाले तार जोड़ने लगे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। घटना से मां गिरिजा देवी, बड़े भाई मनीष कुमार, बहन राधा देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की जान गई है।

करंट से महिला की मौत
हलोर (रायबरेली)। मझिगवां गांव निवासी रानी (24 वर्ष) सोमवार रात करीब 9:30 बजे घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने सीलिंग फैन चलाने के लिए बिजली का स्विच ऑन किया तो करंट की चपेट में आई। परिवारीजनों ने आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने रानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें