फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 28 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। करंट लगने से हुई महिला की मौत के मामले में शनिवार को परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजन खेत में करंट लगाने वाले किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। करीब आठ घंटे तक चले हंगामे के बाद आरोपी किसान के भाई ने दो लाख 70 हजार रुपये मुआवजा दिया, तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


नेवादा मजरे सांवापुर नेवादा गांव निवासी लाली (54) पत्नी स्व. लालजी शुक्रवार सुबह खेत में बकरी चराने गई थी। इस दौरान वह खेत में मवेशियों से फसल सुरक्षा के लिए लगे तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई थी। उन्हें अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पर शनिवार सुबह वीरा पासी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशराज पासी, सुहेलदेव आर्मी के जिला प्रभारी सौरभ पासी गांव पहुंचे। उन्होंने घर वालों से बात की।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई या मुआवजा दिलाने की मांग को पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार करने को कहा। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन घर वाले अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में आरोपी पक्ष ने महिला की तीन बेटियों लक्ष्मी, किरन व सरला को मुआवजा देकर सुलह किया। इसके बाद गांव में ही महिला का शव का अंतिम संस्कार किया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें