फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली न आने पर भड़के ग्रामीण, घेरा उपकेंद्र

Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। बीते सप्ताह आई आंधी व बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। चार दिन बाद ठाकुर खेड़ा, गुरुबख्श खेड़ा, ठकुराइन खेड़ा, बल्दी खेड़ा, सब्जी, सुदौली समेत करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार देर रात 11 बजे बिशनपुर उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों में खलबली मच गई। ग्रामीण सतीश शर्मा, राजेंद्र, बेचालाल व बराती लाल का कहना है कि चार दिन बीतने के बाद भी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। विभाग के जेई रामनाथ ने बताया कि लाइन को ठीक करने के लिए कर्मी लगाए गए हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। मरम्मत कार्य चल रहा है।



फाल्ट से 300 घरों की बिजली गुल
सरेनी के हसनापुर फीडर में 11000 केवीए लाइन में बुधवार रात करीब आठ बजे आ गई। फाल्ट आने से करीब 300 घरों में रात को बिजली नहीं आई। पावर हाउस कर्मियों का सीयूजी भी बंद है। ग्रामीण रजनीश सिंह, रवि, श्याम मोहन, देवनारायण, कल्लू, रामशरण, राकेश कुमार का कहना है कि शिकायत करने पर कोई सुनने वाला नहीं है। बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता देवेश कुमार ने बताया कि हसनापुर फीडर में आंशिक फॉल्ट आया था, जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर में लगी आग, अंधेरे में रहे 200 घर
सलोन। बुधवार रात आठ बजे के करीब नगर पंचायत के मानिकपुर तिराहे के समीप खुले में रखे टांसफार्मर में आग लग गई। लोगों ने जब अवर अभियंता और विद्युत उपखंड अधिकारी के मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना देना चाहा तो दोनों अफसरों का फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद संविदा लाइनमैन को फोन कर आग लगने की जानकारी दी गई। लाइनमैन ने विद्युत उपकेंद्र पर शटडाउन लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। पूरी रात करीब 200 घरों की आपूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार सुबह नई केबल डालकर आपूर्ति को बहाल कराया गया। सुबह 11 बजे बिजली आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें