फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: पोल्ट्री फार्म से मुर्गी चोरी का विरोध करने पर प्रधान के देवर की हत्या, आरोपियों ने बेरहमी से मारा

Thu, 19 Jun 2025 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में पोल्ट्री फार्म से मुर्गी चोरी का विरोध करने पर प्रधान के देवर की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने धारदार हथियार से बेरहमी से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद फरार हो गए। 
विज्ञापन
रजत यादव का फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में महज मुर्गी चोरी का विरोध करने पर बुधवार की देर शाम ग्राम प्रधान के देवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने धारदार हथियार से एक के बाद शरीर पर चार वार किए। उसके हाथ, पैर, सिर पर वार किए गए थे। भतीजे की तहरीर पर बृहस्पतिवार को चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोडरस बुजुर्ग गांव की है। ग्राम प्रधान रामावती के देवर रजत यादव उर्फ पुराने यादव (32) पुत्र स्व. सुखनंदन का गांव में ही पोल्ट्री फार्म है। बुधवार की शाम 5 बजे वह पोल्ट्री फार्म की देखरेख करने पहुंचे थे। इसी दौरान पूरे गड़रियन गांव निवासी चार लोग पहुंचे। उन्होंने फार्म से मुर्गी चोरी कर ली। मुर्गी ले जाते समय रजत की नजर उन पर पड़ गई। 

धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए

रजत ने उन्हें दौड़ाया और मुर्गी चोरी का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने रजत पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे रजत गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल पर आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों ने घटना की सूचना घरवालों को दी। खबर पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे और रजत को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी कूड़ा कचरा बीनने का काम करते हैं। भतीजे नीरज की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में आरोपियों की पहचान मनीष, अनमोल, किशनी, अमित उर्फ हीरा के रूप में हुई है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

...चाचा गंभीर रूप से जख्मी पड़े थे

भतीजे नीरज ने बताया कि रोज की तरह चाचा रजत शाम को पोल्ट्री फार्म की देखरेख करने गए थे। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो वह गंभीर रूप से जख्मी पड़े थे। बचाव-बचाव करने की बात कह रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला ग्राम प्रधान के देवर की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें