फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टैंकर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Thu, 19 Jun 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। बाइक से शहर जा रहे दो दोस्तों को बीती रात टैंकर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लिया। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के जहानपुर कोडर गांव निवासी नीरज (23) पुत्र रामकुमार, नीलेश (19) पुत्र देशराज दोस्त थे। किसी काम से मंगलवार रात 8.15 बजे बाइक से शहर जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को रौंद दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुधवार को दोनों युवकों के शवों का डलमऊ स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी जिब्राइल खान ने बताया कि चालक मौके से भाग गया। टैंकर कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



घर का इकलौता चिराग था नीलेश
मृतक नीलेश के पिता देशराज खेती करते हैं। नीलेश खेती में पिता की मदद करता था। नीलेश घर का इकलौता चिराग था। नीलेश की मौत से पिता दहाड़े मारकर रो पड़े। बोले अब किसके सहारे रहूंगा। नीलेश की शादी नहीं हुई थी। सोचा था कि धूमधाम के साथ नीलेश की शादी करूंगा, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।


तीन भाइयों में सबसे बड़े थे नीरज
ग्रामीण जगन्नाथ के मुताबिक मृतक नीरज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही रहते थे। उनके पिता रामकुमार वन विभाग में कर्मचारी हैं। रात में सूचना मिली कि मुंशीगंज बाईपास ओवरब्रिज पर हादसा हो गया है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें