रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थित के विरोध में कामकाज ठप कर दिया। सोमवार को कार्यालय में डोंगल जमा कर कहा कि जब तक ऑनलाइन उपस्थिति का फैसला नहीं आएगा, तब तक कामकाज नहीं करेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्य और जनता की शिकायतों को लेकर सुबह से लेकर शाम तक फील्ड में रहना पड़ता है। इस वजह से ऑनलाइन हाजिरी के लिए पहले कार्यालय आना पड़ता है, उसके बाद फील्ड में निकलना पड़ रहा है। इससे इससे कामकाज करने में दिक्कत आ रही है।
ग्राम विकास अधिकारी अंजली पांडेय, अंशुमान चौहान, श्रेया श्रीवास्तव, जितेंद्र तिवारी ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। कार्यालय में डोंगल जमा कर अनिश्चितकाल कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्राम विकास अधिकारी अहमद कहा कि ने विकास कार्य और जनता की शिकायतों के निस्तारण को लेकर ग्राम पंचायतों में जाना पड़ता है।
एक ग्राम विकास अधिकारी के पास कई ग्राम पंचायतों का कार्यभार रहता है। इस वजह से ज्यादातर समय लोगों की शिकायतों के निस्तारण और विकास कार्य कराने में बीत जाता है। इस वजह से ऑनलाइन उपस्थिति में परेशानी आ रही है। एडीओ पंचायत अनिल वर्मा ने बताया कि कुछ ग्राम विकास अधिकारियों ने डोंगल जमा किए हैं। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।