फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला वार्ड के खराब पंखे का वीडियो वायरल, तुरंत बदला गया

Tue, 09 Sep 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में पंखा खराब होने से हाथ के पंखे से भर्ती मरीज को गर्मी से बचाता य
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के महिला वार्ड का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। महिला मरीज के बगल में एक युवक हाथ का पंखा झलता दिख रहा है। हकीकत यह है कि वार्ड में लगा पंखा खराब हो गया था। गर्मी से मरीज को बचाने के लिए हाथ के पंखे का प्रयोग किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन नया पंख मंगवाकर वार्ड में लगवाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल के महिला वार्ड का पंखा खराब हो गया। गर्मी अधिक होने के कारण वार्ड में भर्ती मरीज बेहाल हो गए। कोई हाथ के पंखे तो कोई अन्य किसी माध्यम से गर्मी से निजात पाने के प्रयास में जुट गया। अचानक इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इससे अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। बाजार से तुरंत नया पंखा मंगवाकर वार्ड में लगवाया गया। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि वार्ड का पंखा खराब हो गया था। नया पंखा मंगवाकर लगवा दिया गया है। स्टॉफ को निर्देश दिए गए हैं जो भी पंखे खराब हैं, उनकी जगह नए पंखे लगाए जाएंं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें