फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दुष्कर्म का शिकार एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका ने एक बच्चे को जन्म दिया था। कहा जा रहा है कि दुष्कर्म और फिर बच्चे को जन्म देने के बाद उसके लालन पोषण को लेकर परेशान रहती थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी की। पुलिस ने घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के मदारदीन गांव में सोमवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जिस समय उसने फांसी लगाई, उसकी मां लकड़ी बिनने गई थी। मृतका का एक छोटा भाई मोहित भी घर पर नहीं था। मृतका ने एक साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया था। कहा जा रहा है कि दुष्कर्म और बच्चे के लालन पोषण की चिंता के चलते उसने जान दे दी। कोतवाल हरिशंकर प्रजापति का कहना है कि मृतका का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। परिवारीजन इस पर राजी नहीं थे।
विज्ञापन

बाद में इस मामले में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। किशोरी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्टे ले रखा है। घटना की पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें