फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 49 हजार फॉर्मों की जांच पूरी, अब बनेगी आवासों की सूची

Mon, 08 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सर्वे के बाद आवेदनों की रैंडम जांच का काम पूरा हो गया है। अधिकारियों को 49 हजार से अधिक आवेदनों के जांच के आदेश दिए गए थे। काम पूरा होने के बाद जल्द ही भारत सरकार से सूची मिलते ही पात्रों को फाइनल करने का काम शुरू होगा। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर पात्रता सूची बनेगी। इसके बाद पात्रों को आवास देने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


जिले में पूर्व में बनी पात्रता सूची के लाभार्थियों को आवास देने का काम पूरा होने के बाद शासन की मंशा पर नई पात्रता सूची बनाने के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर 82,296 लोगों का सर्वे किया। इसके अलावा 13690 लोगों ने स्वयं सर्वे करके आवास की मांग की। जिले में 95,986 लोगों का सर्वे किया गया। सर्वे का काम पूरा होने के बाद शासन से 49,405 आवेदनों की जांच के आदेश दिए। टीमों ने गांवों में पहुंचकर जांच का काम पूरा कर लिया है।

सर्वे व आवेदनों की रैंडम जांच का काम पूरा होने के बाद अब नई पात्रता सूची तैयार करने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए भारत सरकार से जिले को सूची उपलब्ध कराई जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारियों की जांच के साथ ही ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर अंतिम पात्रता सूची बनाई जाएगी। इस सूची के बनने के बाद ही पात्रों को प्रधानमंत्री आवास देने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के बाद 49 हजार से अधिक आवेदनों की रैंडम जांच पूरी हो गई है। सूची भारत सरकार के पोर्टल पर भेज दी गई है। शासन से सूची मिलने के बाद अंतिम पात्रता सूची बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- सतीश प्रसाद मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें