फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 3686 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Mon, 08 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दूसरे दिन रविवार को भी सकुशल करा ली गई। दूसरे दिन की दोनों पालियों में 3686 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़ा पहरा रहा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन


परीक्षा को सकुशल कराने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। कंट्रोल रूम से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाती रही। कंट्रोल रूम में शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पर्यवेक्षण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा के दौरान हर पल की गतिविधियों पर नजर रखी गई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात के साधनों पर भी ध्यान दिया गया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि दूसरे दिन की प्रथम पाली में 9888 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7989 अभ्यर्थी उपस्थित रहें, जबकि 1899 अभ्यर्थी नहीं आए। द्वितीय पाली में 9888 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8101 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1787 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरे दिन की दोनों पालियों की परीक्षा में 19776 के सापेक्ष 16090 अभ्यर्थी आए और 3686 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो दिन कराई गई। इन दोनों दिनों में चार पालियों में परीक्षा हुई, जिसमें 7502 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों दिन की चारों पालियों में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 39,552 रही। इनमें 32,050 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें