फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: क्रॉसिंग पर मरम्मत से लगी वाहनों की कतार

Tue, 18 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ में रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से सड़क मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन।
विज्ञापन
डलमऊ। उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड पर मुराईबाग चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर साढ़े आठ घंटे तक चले मरम्मत कार्य की वजह से सड़क मार्ग का आवागमन ठप रहा। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काम पूरा होने के बाद क्रॉसिंग से आवागमन शुरू हुआ तो यातायात सामान्य हुआ। मरम्मत कार्य से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे क्रॉसिंग पर पटरियों के बीच सड़क को दुरुस्त करने के लिए रविवार की रात मरम्मत कार्य शुरू हुआ, जो सोमवार को सुबह तक चला। इसके अलावा क्रॉसिंग पर पटरियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैक का काम भी कराया गया। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क मार्ग के वाहनों का आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। भारी वाहनों का आवागमन रात में अधिक होता है, लेकिन क्रॉसिंग का रास्ता बंद होने से भारी वाहनों को सुबह तक इंतजार करना पड़ा। इससे सुबह तक क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

सुबह काम खत्म हुआ तो लाइन में लगे वाहनों ने निकलने की कोशिश की। क्रॉसिंग के दोनों ओर से एक साथ वाहनों के निकलने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। कस्बा निवासी सर्वेश कुमार, मनोज सोनकर, सुधीर जायसवाल, कुलदीप कुमार, अरविंद कुमार, विनीत कुमार, राजू गुप्ता, दीपांशु और पवन ने बताया कि पूरी रात आवागमन ठप रहा। सुबह भी जाम जूझना पड़ा, जिससे समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। स्टेशन मास्टर अंकित सिंह ने बताया कि रात 10:30 बजे से सुबह 7 बजे तक काम चला।
विज्ञापन



ढाई सौ मीटर तक दुरुस्त हुआ ट्रैक
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग के बछरावां क्षेत्र में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए सोमवार को दो चरणों में चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहा। ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए मशीन से मरम्मत कार्य कराया गया। बछरावां स्टेशन से लालगंज रोड क्रॉसिंग तक करीब 250 मीटर के रेलवे ट्रैक को दुरुस्त कराने का काम हुआ। इस दौरान पॉइंट बॉक्स की मेंटीनेंस भी कराई गई। पहला ट्रैफिक ब्लॉक दोपहर 11:40 बजे से 1:40 बजे तक और दूसरा ब्लॉक 2:30 बजे से 4:30 बजे तक लिया गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि ट्रैफिक ब्लॉक उसी समय दिया गया, जब ट्रेनों का आवागमन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें