फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर, साइकिल सवार मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार मां, बेटी को टक्कर मार दी। इससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटी बालबाल बच गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

चेतवा नगर मजरे पीढ़ी गांव निवासी कलावती (50) अपनी बेटी शंाती (18) के साथ साइकिल से फुरसतगंज बाजार आ रही थी। पीढ़ी बाजार के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी मां कलावती सड़क पर गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने मां-बेटी को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां कलावती को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। एसओ अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
फुरसतगंज। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के विजयपुर मजरे पीढ़ी गांव निवासी लवलेश कुमार (25) बाइक से नहर कोठी किसी काम से आ रहा था। खालिसपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने लवलेश की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें