रायबरेली। आबकारी टीम और गुरुबख्शगंज पुलिस ने रविवार को छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। साथ ही पांच धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार और गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुुमारी की अगुवाई में गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर, दुर्र्गागंज बाजार, गुरुबख्शगंज बाजार में छापा मारा। छापा के दौरान 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही पांच धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया। पांच क्विंटल लहन नष्ट किया गया। छापामारी के दौरान आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश गौतम, आबकारी निरीक्षक सलोन देविका शुक्ला मौजूद रही।