फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से सब्जी की कीमतों में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लगातार डीजल व पेट्रोल की कीमतों में हुए इजाफे का असर सब्जियों में दिखने लगा है। लालगंज कस्बे की सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा मूल्यवृद्धि टमाटर और आलू के दामों में हुई। सब्जियों के दाम में अचानक हुए इजाफे से गरीब तबके को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जी व्यवसायी सुबराती ने बताया कि थोक में आठ से 12 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज फुटकर में 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आढ़ती मुन्ना ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि ने सब्जियों के दामों को और बढ़ा दिया है।
सप्ताह भर पहले थोक में 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यहां आने वाला टमाटर लखनऊ व कानपुर की मंडी से आता है।
आढ़ती राम सजीवन सोनकर ने बताया कि कस्बे के बाजार में फुटकर सब्जी के दामों में आलू 25 रुपये प्रति किलो टमाटर 60 रुपये प्रति किलो प्याज 20 रुपये प्रति किलो, तोरई 10 रुपये प्रति किलो, परवल 40 रुपये प्रति किलो, बींस 40 रुपये प्रति किलो तथा शिमला मिर्च 80 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड निवासी मदन मिश्रा, आचार्य नगर निवासी रामसजीवन, साकेतनगर निवासी पारुल शुक्ला ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से परेशानी हो रही है। नई बाजार निवासी डब्बा पांडेय और बिल्लू सरदार ने बताया कि गरीब आदमी की थाली से सब्जी गायब होने लगी है। आचार्य नगर के लक्ष्मी मौर्या और रवींद्र गुप्ता ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें