फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सात घंटे विलंब से आई वाराणसी स्पेशल ट्रेन

Thu, 04 Jun 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। बुधवार को नियमित ट्रेनें ही नहीं बल्कि स्पेशल ट्रेनों ने भी कई घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन


दिल्ली से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन सात घंटे विलंब से पहुंची। फिरोजपुर-पटना स्पेशल ढाई घंटे देर से आई। नियमित ट्रेनों में टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस छह घंटे से ज्यादा विलंब से चल रही है।

पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौने दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल सवा घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें