फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एस्केलेटर में आई खराबी, बंद किया गया

Thu, 04 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर मरम्मत कार्य के लिए बंद की गई एस्केलेटर।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर लगा एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) बंद कर दिया गया है। एस्केलेटर में फाल्ट आई। मरम्मत कार्य के लिए टीम भी पहुंची, लेकिन खराब उपकरण (पार्ट) उपलब्ध न होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो सका। पार्ट आने में समय लग सकता है। इसलिए बृहस्पतिवार तक एस्केलेटर चालू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


एस्केलेटर मंगलवार शाम से ठप है। बैरिकेडिंग लगाकर यात्रियों को आने-जाने से रोक दिया गया है। बुधवार को भी बैरिकेडिंग लगी रही। इससे यात्रियों को पैदल ही सीढि़यां चढ़कर पुल के जरिये दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाना पड़ा। शहर में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पश्चिमी छोर के पैदल पुल से जुड़ा एस्केलेटर लगा है। इसमें दो स्वचालित सीढि़यां हैं।

दोनों अगल-बगल लगी है। एक सीढ़ी ऊपर की तरफ और दूसरी नीचे की तरफ आती है। ऊपर की तरफ जाने वाला एस्केलेटर मंगलवार शाम को खराब हो गया। गड़बड़ी आने पर एस्केलेटर का परीक्षण किया गया तो खराबी पता चली, लेकिन पार्ट उपलब्ध न हो पाने के कारण एस्केलेटर सही नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


इसीलिए बैरिकेडिंग लगाकर एस्केलेटर को बंद कर गया। नीचे की तरफ आने वाली सीढ़ी संचालित है, लेकिन बैरिकेडिंग लगी देख यात्री एस्केलेटर की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को पास में ही बनी सीढि़यों के जरिये पैदल ही पुल पर जाते हैं और दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं। एस्केलेटर बंद होने से सबसे ज्यादा दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कत आ रही है। एस्केलेटर ठीक होने में अभी समय लग सकता है।

रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम को फाल्ट की वजह से एस्केलेटर बंद किया गया है। जिस पार्ट में खराबी आई है, उसे बदला जाना है। अभी पार्ट उपलब्ध नहीं है, इसीलिए एस्केलेटर ठीक नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को नया पार्ट आने के बाद बदल दिया जाएगा। इसके बाद एस्केलेटर सुचारू रूप से संचालित होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें