फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाराणसी इंटरसिटी ने कराया दो घंटे इंतजार

Sun, 22 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। शनिवार को लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौने दो घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।

शुक्रवार को देर रात प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें