फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6331 किशोरों समेत 42,823 को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार को 42,823 लोगों में टीकाकरण किया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को 6331 किशोर और किशोरियों ने सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

432 लोगों को बूस्टर दिया गया। 15,552 लोगों को प्रथम व 20,508 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी गई। गुरुवार को टीकाकरण के बाद जिले में लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण पूरा हो गया है।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता चौरसिया के निर्देशन में गुरुवार को मदरसा मिस्वाहुल उलूम अतागंज रतासों में किशोर-किशोरियों में टीके लगाए गए। नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र भारती, एएनएम माधुरीलता मौर्या, गीता मिश्रा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें