फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण पर बारिश का असर, 2800 को लगे टीके

विज्ञापन
कोविड टीका लगाती नर्स। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। सुबह से बारिश के कारण शुक्रवार को टीकाकरण पर असर पड़ा है। रोजाना तीन हजार से अधिक टीके लगाए जाते थे, लेकिन शुक्रवार को 2800 लोगों को ही टीके लगाए गए। शहरी क्षेत्र में भी टीकाकरण का आंकड़ा एक हजार पार नहीं कर पाया। महज 847 लोगों में टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण टीकाकरण कम हुआ है। शहर में 847 लोगों ने टीका लगवाया है। महिला स्पेशल सेंटर पर 50 और अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 61 लोगों ने टीका लगवाया।
आईएमए भवन में 85, सीएचओ हाल में 60, पीएचसी गोरा बजार व देवानंदपुर में 91-91 लोगों ने टीका लगवाया। रेलवे स्टेशन पर 100, एलआईसी में 60, बीएसए में 50, कोर्ट में 60 और पेट्रोल पंप पर 50 लोगों ने टीका लगवाया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 89 लोगों ने ही टीका लगवाया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें