फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को पीटा, जान बचाकर भागा तो घर पहुंच भी की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे मकरहन मजरे ऐहार गांव निवासी एक युवक को चुनावी रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे जब वह बाल्हेश्वर मंदिर से दर्शन कर वापस जा रहा था। तभी गांव के ही धर्मेंद्र, अर्जुन, नंदकुमार व राजकुमार ने उसे रास्ते में बाल्हेमऊ के निकट घेरकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
पीड़ित जब जान बचाकर भागा तो हमलावर उसके घर पहुंच गए और वहां भी उसको पीटा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें