फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में 45 से अधिक उम्र के लोगों को भी लगाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवारीजनों के टीकाकरण के लिए बीएसए दफ्तर में गुरुवार को दूसरा काउंटर भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

यानी कि अब 18 से 44 वर्ष आयु के अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीके लगने लगे हैं। यह शिविर एक जून को शुरू हुआ था। अब तक लगभग 500 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। अब कोशिश होगी कि हर रोज दोनों वर्ग के 50-50 लोगों यानी 100 टीके लगाए जा सकें।
बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों की संख्या 10 हजार से अधिक है। इन शिक्षकों का टीकाकरण हो सके, इसके लिए बीएसए दफ्तर में एक जून से शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ ही बेसिक शिक्षा के कार्यालयों और विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग से टीम लगाई गई है, जबकि व्यवस्था के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विनोद कुमार तिवारी, विनीत त्रिवेदी, मृत्युंजय, पूर्णेंदु, अजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वैसे तो शिविर में दो काउंटर लगाने की रूपरेखा बनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से 45 से अधिक वालों को टीके नहीं लग पा रहे थे। एक जून से शुरू हुए कैंप में 18 से 44 वर्ष तक के शिक्षक, कर्मचारी तथा उनके परिवारीजन टीके लगवा रहे थे।
अब 18 से 44 वर्ष तक के साथ ही 45 से अधिक आयु वाले लोगों को भी टीके लगने शुरू हो गए। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अब दोनों काउंटर शुरू हो गए हैं, जिन पर 50-50 लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। अब तक 500 से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण का सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें