फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : काशी विश्वनाथ एक्स्रपेस भी 14 से चलेगी, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीते वर्ष मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद ठप हुआ रेलवे संचालन भले ही अनलॉक में शुरू हुआ, लेकिन कुछ ट्रेनें ही स्पेशल गाड़ियों के रूप में चलाई गई।
विज्ञापन

इसमें भी कई ट्रेनों को अपेक्षा के अनुरूप यात्री न मिल पाने के कारण बंद कर दिया गया। अब फिर से कुछ ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को भी 14 जून से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रयागराज संगम से लखनऊ और प्रयागराज संगम से बरेली के बीच फर्राटा भरने वाली ट्रेनों को 14-15 जून से चलाने के फैसले के बाद अब मंडुआडीह से नई दिल्ली के बीच काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी फर्राटा भरेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-05127 (काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस) को मंडुआडीह से नई दिल्ली के लिए 14 जून को चलाएंगे, जबकि नई दिल्ली से मंडुआडीह लौटने वाली गाड़ी संख्या-05128 (काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस) 15 जून से चलेगी। यह गाड़ी रायबरेली जंक्शन के अलावा आसपास के बछरावां, लखनऊ, जायस, गौरीगंज, अमेठी समेत रास्ते के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
यह गाड़ी पहले काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के नाम से चलती थी, जिसे अब बदले हुए नाम और नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। यह गाड़ी इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन है, जिसके चलने से नई दिल्ली जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को फिर से चलाने का कार्यक्रम आ गया है। नई दिल्ली जाने वाली यह गाड़ी शाम 5.58 बजे और मंडुआडीह लौटने वाली गाड़ी रात 11.05 बजे रायबरेली जंक्शन पर आएगी। इस ट्रेन को अगले आदेश तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें