फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन की खराब प्रगति पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। बीते माह वैक्सीनेशन की खराब प्रगति के बाद प्रशासन नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वैक्सीनेशन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके लिए एसडीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मीटिंग की और अगले माह में वैक्सीनेशन की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मई माह में वैक्सीनेशन की प्रगति बहुत धीमी थी। वैक्सीन को लेकर लोगों में कई प्रकार की चर्चाएं थीं। इसको लेकर प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के साथ कई मुद्दों पर बैठक की।
बैठक में एसडीएम ने वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के सहयोग से गांव के लोगों को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कोटेदारों व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा सके।
एसडीएम ने कहा कि गांवों की जनता टीकाकरण के दुष्प्रचार से भी भ्रमित है। कोरोना के टीके से लोगों को किसी प्रकार की हानि नहीं होती है, बल्कि उनमें बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सरकार के टीकाकरण अभियान में सभी को बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके शर्मा, संजीव कुमार, फरीद अहमद, रागिनी मिश्रा व योगेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें