फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में 172 लोगों की जांच, 10 को टीके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। सीएचसी महराजगंज क्षेत्र में गुरुवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आते ही विभाग ने प्रभावित गांव अलीपुर, दशवंतपुर और पाराखुर्द टीमें भेजकर 172 लोगों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी परिसर में दो दिनों से ठप टीकाकरण का काम गुरुवार को शुरू हो गया। 10 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 100 लोगों को मेडिकल किट का भी वितरण किया गया।
बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि अलीपुर, जसवंतपुर तथा पाराखुर्द से कई लोगों के आरटीपीसीआर नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को गांवों में टीम भेजकर 172 लोगों की जांच करवाई गई है। कई दिनों बाद गुरुवार को टीकाकरण का काम भी शुरू हो गया है। वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें