फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज के टीके का रेट हुआ काम, अब 386 रुपये में टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बूस्टर टीके के दाम घटा दिए गए हैं। अब बूस्टर टीका 600 की जगह 386 रुपये में मिलेगा। उधर, बुधवार को जिले में दो और लोग कोरोना संक्रमित हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 21 लाख से अधिक को कोरोना टीका लग चुका है। पिछले अप्रैल महीने से सरकार ने आम लोगों को बूस्टर डोज की सुविधा निजी अस्पतालों में देने के आदेश दिए हैं।
बूस्टर डोज के लिए लोगों को 600 रुपये देने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोग टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
शहर के सिमहैंस अस्पताल में आम लोगों को बूस्टर टीके की व्यवस्था की गई है, लेकिन मात्र 34 लोगों ने ही अब तक बूस्टर टीका लगवाया है। आम लोगों को बूस्टर टीके के लिए प्रेरित करने के लिए रेट कम करके 386 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में करीब 1000 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें दो लोग संक्रमित हो गए। हालांकि पहले से संक्रमित कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है।
संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजकर घरों में दवा की किट पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों में बूस्टर टीके का रेट घटाकर 386 रुपये कर दिया गया है। शुरुआत में यह रेट 600 रुपये था। लोग कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए बूस्टर जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें