फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई का रिजल्ट घोषित, 390 सीटों के लिए काउंसिलिंग 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

एफजीआईईटी के निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि अब ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया 19 अक्तूबर से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को अपने ही जिले में सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। इस जिले में संचालित एफजीआईईटी में हेल्प सेंटर भी बनाया जाएगा।
जिले में फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 390 सीटें निर्धारित हैं, जिन पर प्रवेश होने हैं। इनमें बीटेक की इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच में 120 सीटें, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 120 सीटें, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में 30 सीटें और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में 60 सीटें शामिल हैं। एमसीए तीन वर्षीय तो बाकी चार वर्षीय कोर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें