फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा

Sun, 16 Nov 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
अंसारी मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते लोगों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पंचायत नसीराबाद के वार्ड नंबर नौ अंसारी मोहल्ला में शनिवार को उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार कर दिया। कहा कि स्मार्ट मीटर तेज चलते हैं। हंगामा ज्यादा होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने पुलिस को बुलाया। काफी समझाने के बाद उपभोक्ता शांत हुए। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए गए।
विज्ञापन


क्षेत्र में उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रानिक की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। दोपहर में पावर कॉर्पोरेशन की टीम अंसारी मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने मीटर लगाने से मना कर दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। उपखंड अधिकारी ध्रुवचंद्र जायसवाल और अवर अभियंता विनोद कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।

नसीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को ही फायदा है। इससे उन्हें बिजली बिल मिलने समेत अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी। इसलिए शासन की मंशानुसार सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें