रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। शनिवार को भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे विलंब से आई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
शुक्रवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजडर, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची।
ट्रेन में छूटा यात्री का बैग, जीआरपी ने लौटाया
रायबरेली। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग ट्रेन में ही छूट गया। इस बात की खबर लगते ही राजकीय रेलवे पुलिस ने रायबरेली में बैग को बरामद किया, फिर यात्री को वापस लौटाया। मध्य प्रदेश के न्यू फोर्ट अवधपुरी निवासी यात्री राम किशोर भोपाल से कानपुर तक की यात्रा कर रहा था।
शनिवार को वह कानपुर में उतरा, लेकिन एक बैग ट्रेन में छूट गया। ट्रेन के रायबरेली पहुंचने पर छानबीन की गई तो बैग बरामद हो गया। जीआरपी प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि यात्री को बुलाकर बैग उनके सुपुर्द किया गया। इसके पहले 9 नवंबर को भी पंजाब मेल से आई एक महिला यात्री का बैग स्टेशन पर छूट गया था। चेकिंग के दौरान बैग बरामद हुआ। यात्री के वापस आने पर बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।