फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन खींचने पर हंगामा

Wed, 26 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नसीराबाद क्षेत्र में बिजली अधिकारियों से विरोध जताते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। परशदेपुर से छतोह विद्युत उपकेंद्र के लिए बनाई गई 33 केवी लाइन के तार घरों के ऊपर से खींचे जा रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी छतोह का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोग नारेबाजी के साथ खींची जा रही सप्लाई लाइन घरों के ऊपर से हटाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुशवाहा ने खुले तारों की जगह भूगित केबल लाइन बिछवाने का भरोसा दिला कर मामले को शांत कराया। अभी तक छतोह विद्युत उपकेंद्र को बिजली अमेठी जिले के फुरसतगंज उपकेंद्र से मिलती है। अधिक दूरी होने के कारण अक्सर लाइन फॉल्ट की परेशानी के कारण लोगों को बिजली संकट की परेशानी से जूझना पड़ता है।

इस समस्या को दूर कराने के लिए छतोह उपकेंद्र को परशदेपुर से जोड़ने के लिए नई लाइन बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। इसके लिए मेंहदीगंज बाजार में करीब 15 घरों के ऊपर से तार खींचे गए हैं। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। मेंहदीगंज बाजार निवासी संदीप सिंह ने बताया कि घर के छज्जे के ऊपर से सप्लाई लाइन जाने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बबलू मिश्रा व मनोज पटवा, परिमान बहादुर सिंह, चंद्रभान सिंह, रंजीत, महंत प्रसाद व गीता देवी ने बताया कि लाइन बनाने का सर्वे घरों से दूर हुआ था, लेकिन पोल दूसरी जगह लगाकर लाइन बनाई गई है। इससे सप्लाई लाइन के तार घरों के ऊपर आ जाने से पूरे परिवार पर खतरा मंडराने लगा है। इस लिए सप्लाई लाइन को तुरंत हटवाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें