फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रीतिभोज में हंगामा, लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। रायापुर सरैया पूरे विसेन गांव में मंगलवार रात आयोजित एक प्रीतिभोज में व्यवधान डालने का विरोध करने पर हंगामा हुआ। पीड़ित उमा देवी ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राजेंद्र, साहिल, प्रेम, प्रिंस और शिवशंकर ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि रात तीन बजे लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और सो रहे लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर दौड़े दिलीप, बदलू, संगम और दुर्जन को हमलावरों ने पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर अवैध असलहे से फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी तरुण पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें