फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 12वीं में प्रभात और काजल ने लहराया परचम

Thu, 14 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर में 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया। तीन-चार दिनों से रोजाना नतीजे आने की चर्चा होती थी, लेकिन तिथि तय नहीं था। अचानक आए नतीजों के बाद विद्यालयों ने अपने मेधावियों को जुटाने का सिलसिला शुरू किया। देर शाम तक स्कूलों और मेधावियों के घरों पर उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन


सीबीएसई 12 वीं में सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंकों के साथ गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रभात चौरसिया और चिन्मय विद्यालय, ऊंचाहार की काजल यादव ने सफलता अर्जित कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा शगुन यादव ने 96.6 प्रतिशत, चिन्मय विद्यालय के ही देवांश पांडेय ने 96.4 प्रतिशत और एसजेएस पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रभलीन कौर ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। बीएसएस पब्लिक स्कूल की अवंतिका पटेल को 95.2 प्रतिशत, लखनऊ पब्लिक स्कूल की रितिका पटेल और विवेकानंद चिल्ड्रेन एकेडमी की श्वेता संतोष को 95 फीसदी अंक मिले हैं।

मेधावियों में शामिल बीएसएस स्कूल के मुदित श्रीवास्तव ने 94.8 प्रतिशत, एलपीएस की याशिका चंदानी ने 94.6 प्रतिशत, बीएसएस के आरुष चौधरी व एनएसपीएस सलोन की स्मृति सिंह ने 94.4 प्रतिशत, श्रीहेमकुंड पब्लिक स्कूल की रचिता सिंह तथा एलपीएस की आशी चौधरी व आयुषी सिंह ने 94 प्रतिशत, एलपीएस के श्रेष्ठ मिश्रा ने 93.6 और डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रियांशु साहू तथा एनएसपीएस त्रिपुला की एल्मा फातिमा व वैष्णवी यादव ने 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। मेधावियों ने स्कूल ही नहीं, अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें