फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रायबरेली के एम्स में महिला की मौत, इमरजेंसी गेट पर परिजनों का हंगामा; स्वास्थ्य कर्मियों से जमकर कहासुनी

Wed, 12 Aug 2026 07:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के एम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने इमरजेंसी गेट पर हंगामा किया। परिवार ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल ने लापरवाही से इनकार किया।
विज्ञापन
रायबरेली में जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में बुधवार को महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। इमरजेंसी के गेट पर ही परिवार के लोग धरने पर बैठकर हंगामा करने लगे। सूचना पर भदोखर थाने की पुलिस पहुंची। चिकित्सकों व अन्य स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान परिजनों व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कहासुनी तक हुई। कई घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान एम्स परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।

डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

बीती आठ अगस्त को अमेठी जिले के टिकरिया गांव निवासी गीता देवी (48) को गंभीर हालत में एम्स लाया गया था। आरोप है कि कई घंटे प्रयास करने के बाद मरीज को भर्ती किया गया। बुधवार को हंगामे के दौरान परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


दो दिन मेडिसिन वार्ड में रखने के बाद जनरल सर्जरी विभाग में भेजा गया। लगातार जांच की जा रही थी। इलाज न करने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार को उनके मरीज की मौत हो गई। ठीक से इलाज किया गया होता तो मौत न होती। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शरीर में रक्त पांच प्रतिशत था

इमरजेंसी गेट पर कई घंटे हंगामा चला। भदोखर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। बाद में एम्स निदेशक से परिजनों ने मुलाकात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एम्स के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज को अत्यंत गंभीर हालत में लाया गया था।

किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी और शरीर में रक्त पांच प्रतिशत था। ऐसे में इलाज के दौरान मरीद के हॉर्ट के कोलैप्स होने की संभावना होती है। इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई। उधर थानाध्यक्ष भदोखर राकेश आनंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें