फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट, विरोध पर बदमाशों ने तमंचा दिखाया; पांच साल की बच्ची को उठाकर ले गए

Wed, 01 Apr 2026 08:43 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में फल विक्रेता के घर घुसकर बदमाशों ने गहने और नकदी लूट ली। विरोध करने पर उनकी पांच वर्षीय बेटी को उठा ले गए, जिसे कुछ दूर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस इसे चोरी बता रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
इस गली से भागे बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के माईजी का पुरवा निवासी आशीष यादव के घर में घुसकर मंगलवार देर रात असलहाधारी बदमाशों ने लूटपाट की। अलमारी में रखे गहने और नकदी लूट ले गए। विरोध पर बदमाश उनकी पांच वर्षीय बेटी को भी अगवा कर ले गए। 

विज्ञापन


कुछ दूर जाकर बदमाश बच्ची को छोड़कर भाग निकले। आशीष के घर में लूटपाट से पहले बदमाशों ने भवन ठेकेदार राजपाल रावत के घर में चोरी की थी। पुलिस आशीष के घर हुई घटना को चोरी बता रही है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज की है।

फल विक्रेता आशीष यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे छत के रास्ते चार नकाबपोश बदमाश उनके घर में दाखिल हुए। पत्नी नीतू और बेटी काव्या (5) कमरे में सो रही थीं। वह दूसरे कमरे में थे। 
विज्ञापन


बदमाशों ने उनके कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी और बगल के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच लाख के जेवर झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चेन व अन्य जेवर उठा ले गए। दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर पत्नी नीतू उठ गईं। 

बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने नीतू पर असलहा तान दिया। बदमाश उनकी बेटी को भी अगवा कर ले गए। नीतू ने दरवाजा खोलकर आशीष को बाहर निकाला। आशीष ने फोन कर पड़ोसी को बुलाया और बाइक से बदमाशों का पीछा किया।











 

Trending Videos
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर ही बच्ची को छोड़ गए बदमाश

आशीष का आरोप है कि दो बाइक सवार चार बदमाश उनकी बेटी को अगवा कर साथ ले गए और कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने पड़ोसी की मदद से बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने डराने के लिए हवाई फायरिंग की।

ठेकेदार के घर में भी की चोरी

आशीष यादव के घर में वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश गांव में रहने वाले भवन ठेकेदार राजपाल रावत के घर से आठ लाख के जेवर और 90 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर उनके घर भी छत के रास्ते घुसे थे। बुधवार सुबह राजपाल रावत को घर में चोरी का पता चला।

लूटपाट, फायरिंग व अपहरण से पुलिस ने किया इनकार

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के अनुसार, आशीष और राजपाल ने चोरी की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। प्राथमिक जांच में आशीष यादव के घर लूटपाट, बेटी को अगवा करने और फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। 

चोरी कर भागते समय आशीष की पत्नी जग गई थीं। महिला ने पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने बचाव में पास में ही खड़ी उनकी बेटी को पकड़ लिया था। हालांकि चोर उनकी बेटी को वहीं छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें