फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एबुलेंस का नहीं मिला फोन...प्रसूता को ऑटो से लेकर निकला परिवार; हाईवे किनारे प्रसव

Wed, 12 Nov 2025 06:57 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लचर साबित हुई। बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को फोन किया गया। फोन न मिलने पर परिवार ऑटो पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकला गया 
विज्ञापन
हाईवे पर दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में बेलाभेला सीएचसी क्षेत्र के दूलागंज में बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को फोन किया गया। कई बार प्रयास के बाद भी फोन न मिलने पर परिवार के लोग प्रसूता को ऑटो पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकले। औघड़नाथगंज गांव के पास पहुंचने पर दर्द बढ़ गया। किसी तरह परिवार के लोगों ने रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर ही प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने के कारण परिवारीजन उन्हें लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर बेलाभेला सीएचसी के अधीक्षक ने एएनएम को प्रसूता के घर जाकर जच्चा-बच्चा की सेहत जांचने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह बेलाभेला सीएचसी क्षेत्र के दूलागंज निवासी सुगी पत्नी विशाल को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन पर बात नहीं हो सकी। लगातार प्रसव पीड़ा बढ़ रहा था। किराए पर ऑटो बुलाकर प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए घर के लोग निकले। बताते हैं कि औघड़नाथगंज गांव के पास पहुंचते ही दर्द बढ़ गया। ऑटो पर मौजूद महिलाओं ने किसी तरह प्रसव कराया। 

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बेलाभेला सीएचसी अधीक्षक व डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश यादव का कहना है कि एंबुलेंस को फोन नहीं किया गया। ऑटो से प्रसूता को अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए। सूचना मिलने के बाद एएनएम को प्रसूता के घर पहुंचकर जच्चा-बच्चा की सेहत जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें