फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रायबरेली में हत्या से सनसनी, युवक को सिर कुचकर मार डाला, गांव के बाहर फेंकी लाश; गांव वालों ने कही ये बात

Thu, 11 Jun 2026 10:19 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के एक गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ था और सिर बुरी तरह कुचला हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
गांव के बाहर मिला खून से लथपथ शव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी अंतर्गत पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक की पहचान शंभू उर्फ छेद्दू पुत्र भगौती (48) वर्ष निवासी अटौरा बुजुर्ग के रूप में हुई। मृतक के परिजन हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी शंभू उर्फ छेददू ईट - भट्ठे से मजदूरी करके पांच दिन पहले घर वापस लौटा था। बुधवार रात वह खाना खाकर गांव से लगभग डेढ किलोमीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर धान की बेढन की रखवाली करने गया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे जब परिवार के अमरनाथ खेत में पानी लगाने पहुंचे तो ट्यूबवेल के पास से न मालिन बाग में छेद्दू का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए।

उसने तुरंत शोर मचाकर परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी। घटना की  मिलते ही अटौरा बुजुर्ग चौकी पुलिस और गुरबक्शगंज थाने की फोर्स समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें