फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आग का गोला बनी रोडवेज बस, 35 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 11 Jun 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज राजमार्ग पर दरीबा निर्माणाधीन रिंग रोड के पास धू-धूकर जलती रोडवेज डिपो की बस।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर दरीबा स्थित रिंग रोड के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक पीछे से रोडवेज बस में घुस गई। इससे पेट्रोल गिरने के चलते रोडवेज बस आग का गोला बन गई। देखते ही देखते धुएं का ऐसा गुबार छाया कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

चालक के बस रोकने पर यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और आग को काबू में किया। हालांकि तब तक बस जल गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाम पांच बजे 35 यात्रियों को लेकर रोडवेज बस संख्या यूपी 78एचटी4142 कानपुर से रायबरेली आ रही थी। बताते हैं कि रिंग रोड के पास सामने आ रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बस चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक बस के अंदर घुस गई। बाइक की टंकी से पेट्रोल जमीन पर गिर गया और आग लग गई। आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर में ही बस आग का गोला बन गई। बस पर सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। जैसे ही बस की रफ्तार धीमी हुई, सभी ने कूदकर भाग खड़े हुए। चालक भी बस खड़ी कर बाहर निकल आया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधा घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग को काबू किया। घटना के दौरान आग से बस के अलावा बाइक जल गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोल की वजह से बस में आग लगी थी। मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया।
सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार जफर अली (23), वहीदुल्ला (26) निवासीगढ़ सुल्तानपुर घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट लगाए थे या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें