फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर पूरी नहीं हुई सुनवाई, अगली तारीख पड़ी 12 दिसंबर; जानें मामला

Fri, 05 Dec 2025 09:06 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता विघनेश शिशिर की याचिका पर रायबरेली एमपी-एमएलए कोर्ट में ढाई घंटे सुनवाई चली, मगर फैसला नहीं हो सका और अगली तारीख 12 दिसंबर तय हुई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बलों की मौजूदगी पर कांग्रेस समर्थित वकीलों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बेंगलुरू के भाजपा नेता एस विघनेश शिशिर की ओर से एमपी एमएलए कोर्ट में दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान न्यायालय परिसर में पुलिस बल की मौजूदगी पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपीएलए डा. विवेक कुमार ने सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि नियत की है।

शुक्रवार को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए डा. विवेक कुमार की कोर्ट में सदर कोतवाली पुलिस ने सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर की याचिका से संबंधित रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल की। कड़ी सुरक्षा बीच एस विघनेश शिशिर अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय पहुंचे।

विज्ञापन


इस पर अधिवक्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर याची के अधिवक्ता ने उनकी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट का एक आदेश न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद न्यायालय ने कोर्ट रूम के बाहर पुलिस बल को रहने का आदेश दिया। इसके बाद याचिका पर सुनवाई शुरू हुई।

ढाई घंटे तक मामले में सुनवाई हुई। याची के अधिवक्ता ने सांसद राहुल गांधी पर आरोप साबित करने के लिए कई प्रपत्र कोर्ट में दिखाए। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि नियत कर दी। याची एस विघनेश शिशिर ने बताया कि बहस पूरी नहीं हो सकी। अगली तिथि 12 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

कांग्रेस समर्थित अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर जब सीआरपीएफ की सुरक्षा में न्यायालय परिसर में दाखिल हुए तो कांग्रेस समर्थित अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कहा गया कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा बल के साथ कैसे भाजपा नेता दाखिल हुए। शोर शराबा होने पर न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर की और उसके बाद सुरक्षा बल को कोर्ट परिसर से बाहर रहने को कहा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें