फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : रायबरेली में हंगामेदार रही चुनावी चर्चा, देखिए मुद्दों पर बात करने की बजाय क्या करने लगे यहां के नेता?

Mon, 20 Dec 2021 06:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

चाय पर चर्चा, महिलाओं और युवाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रायबरेली में राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। यहां अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की। 
विज्ञापन
रायबरेली में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में नेताओं से चुनावी चर्चा काफी हंगामेदार रही। चुनावी मुद्दों पर बात करने की बजाय राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता केवल नारेबाजी करते रहे। शुरुआत भी नारेबाजी से ही हुई। एक तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जय अखिलेश का नारा लगा रहे थे तो दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम का नारा लगाया। रायबरेली में जो विकास कार्य हुए हैं उनपर एक तरफ से सभी पार्टियों ने अपना-अपना दावा किया। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन


भाजपा किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी?
भाजपा की तरफ से जिला महामंत्री दिनेश तिवारी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि चुनाव में विकास के मुद्दों पर भाजपा आम जनता के बीच जाएगी। तिवारी ने कहा, 'रायबरेली में कांग्रेस हमेशा से रोजी, रोटी और कपड़े के नाम पर राजनीति करती थी। हमने इसे झूठ साबित कर दिया।

रायबरेली में जितना विकास हुआ वह सबकुछ भाजपा सरकार की देन है। यहां लंबे समय से कांग्रेस के विधायक और सांसद जीतते रहे, लेकिन किसी ने कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने यहां कांग्रेस के गढ़ रहे सरेनी विधानसभा की सड़कों को चौड़ा करवाया। रेलवे का दोहरीकरण हुआ, शहरों में अब 24 घंटे जबकि ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली आती है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया गया। 
विज्ञापन


तिवारी ने सपा और कांग्रेस पर भी पलटवार किया। कहा कि ये लोग विकास का दावा करते हैं। हकीकत ये है कि कांग्रेस की सांसद को आज तक चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट लेने का मौका नहीं मिला। ये लोग क्या विकास करेंगे? इसी तरह सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया। इनके कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते हैं।  

विज्ञापन

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?  

रायबरेली में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। जो काम हुआ है वो यूपीए सरकार में हुआ। भाजपा की सरकार आने के बाद रायबरेली के साथ भेदभाव हुआ। यूपीए सरकार में तैयार हुए एम्स की स्थिति भी भाजपा सरकार ने खराब कर दिया। यहां ऑक्सीजन और बेड की कमी से लोगों ने सड़कों पर दम तोड़ा। 

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि रायबरेली में जो कुछ हुआ वो कांग्रेस की देन है। इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी ने इसका विकास किया। कोरोनाकाल में रायबरेली के लोगों को इलाज नहीं मिल रहा था, तब सोनिया गांधी ने यहां के लोगों को बेड, ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई। भाजपा जिन कामों का श्रेय ले रही है, वो यूपीए सरकार की देन है।  

सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने भाजपा और कांग्रेस के बताए गए कामों का श्रेय अखिलेश यादव को दिया। कहा, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे उत्तर प्रदेश का विकास किया है। 2012 से 2017 के बीच 29 बिजली स्टेशन तैयार हुए, दस पुल बने। एम्स की स्थापना हुई। जिला अस्पताल में बेड बढ़ाने का काम भी सपा सरकार ने किया है। यहां सभी सीएचसी-पीएचसी सपा सरकार की देन है। भाजपा ने पांच साल में कुछ नहीं किया है। 

कार्यकर्ताओं ने क्या कहा? 
  • भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि अखिलेश यादव की रैली में एक युवक की बेरहमी से पिटाई हुई। ये लोग केवल गुंडागर्दी करते हैं। 
  • सपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि प्रदेश की सारी सड़कें अभी तक गड्डा युक्त हैं। 
  • सपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के पास नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं है। 
  • कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि रायबरेली में जो विकास हुआ है, वो सोनिया गांधी की देन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें