फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग नगरी, अर्चना समेत नौ ट्रेनों में जून से मिलेंगे अनारक्षित टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लंबी दूरी का सफर करना चाहते हैं तो जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। जून से नौ ट्रेनों में अनारक्षित टिकट सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। वर्तमान में जिले से होकर 60 ट्रेनें (30 जोड़ी) का संचालन हो रहा है, जिनमें से 12 जोड़ी गाड़ियों में अनारक्षित टिकट की सुविधा मिल रही है। इनमें ज्यादातर वे ट्रेनें शामिल हैं, जो कम दूरी तय करती हैं। कोरोनाकाल के बाद शुरू हुई ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में अनारक्षित टिकट सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

जून महीने से उद्योग नगरी एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की सुविधा मिलने लगेगी। इनमें कई ट्रेनों का संचालन हफ्ते में दो-तीन दिन या फिर साप्ताहिक होता है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने 83 ट्रेनों की सूची जारी की है, जिनमें अनारक्षित टिकट सुविधा मिलने वाली है। इस सूची में शामिल नौ ट्रेनें इस जिले से होकर गुजरती हैं। सीनियर डीसीएम ने बताया कि मंडल से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों में अनारक्षित टिकट सुविधा मिल रही है। कई अन्य गाड़ियों में अनारक्षित टिकट की सुविधा शुरू करने के लिए तिथियों का निर्धारण करते हुए सूची जारी की गई है।
इन गाड़ियों में मिलेगी अनारक्षित टिकट सुविधा
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कब से
12540 लखनऊ-यशवंतपुर 03 जून
12184 प्रतापगढ़-भोपाल 04 जून
13006 अमृतसर-हावडा 15 जून
12356 जम्मूतवी-पटना 22 जून
22684 लखनऊ-यशवंतपुर 23 जून
12174 प्रतापगढ़-मुंबई 23 जून
14004 नई दिल्ली-मालदा 23 जून
15128 नई दिल्ली-वाराणसी 24 जून
12876 नई दिल्ली-पुरी 26 जून
जनता और पंजाब मेल डेढ़ घंटे लेट
रायबरेली। देर से ट्रेनों के आने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्हें इस गर्मी में रेलवे स्टेशन पर कई घंटे तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार को वाराणसी से देहरादून जाने वाली ट्रेन नंबर-14265 जनता मेल और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर-13006 पंजाब मेल लगभग डेढ़ घंटे की देरी से आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल लगभग एक घंटे लेट रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें