फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विकास कार्यों की देंगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/डीह। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी 24 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। वह विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी। साथ ही सीएचसी डीह का भ्रमण भी करेंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने डीह पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 24 दिसंबर को सुबह 11:45 बजे से 12:15 बजे तक डीह में खेल महाकुंभ, अमेठी के समापन में भाग लेंगी। दोपहर 12:40 बजे से 1:00 बजे तक डीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण व ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 1:25 बजे से 1:55 बजे तक महावीरन बेहटा हनुमान मंदिर परशदेपुर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण एवं दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देंगी।
उधर, अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह, भाजपा नेता रामबरन रावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें