फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक खड्ढ में गिरी, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हसवा गांव निवासी हरीशचंद्र गौतम (45) पुत्र सूर्यबली टेंट की दुकान में मजदूरी करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह नशे की हालत में तिलेंडा की तरफ जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय हसवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। लोगों ने गंभीर रूप से घायल हरीश को सीएचसी बछरावां पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पत्नी पार्वती, बेटी शालिनी, सपना, पुत्र शुभम व शिवम का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट से मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें