फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पांच घंटे देर से आई ऊंचाहार एक्सप्रेस

Mon, 22 Dec 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरना पड़ रहा है। यही वजह है कि ज्यादातर यात्री प्रतीक्षालयों में दुबके रहते हैं। हल्की धूप खिलती है तो बाहर परिसर में बैठे रहते हैं। प्लेटफॉर्म पर अक्सर सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन


रविवार को चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से आई, जबकि प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ने साढ़े तीन घंटे इंतजार कराया। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल सवा तीन घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल सवा दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई।

प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे और बनारस-देहरादून जनता मेल, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 19 मिनट देरी से आई। देर तक रुके रहने से 24 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की रात कानपुर-रायबरेली पैसेंजर पौने दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।


नई एलईडी स्क्रीन का लिया ट्रायल
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जगह-जगह ट्रेनों के आवागमन एवं आरक्षण की सही स्थिति पता चलती रहेगी, क्योंकि सभी प्लेटफार्मों पर कई जगह एलईडी स्क्रीन लगा दी गई है। किसी भी ट्रेन के आने से पहले नोटिस बोर्ड पर रिजर्वेशन चार्ट लगाया जाता था, जिसकी जगह अब यह चार्ट एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रविवार को सभी एलईडी स्क्रीन का ट्रायल लिया गया, ताकि खामियों का पता लगाकर उन्हें दूर किया जा सके।

सब कुछ दुरुस्त होने के बाद एलईडी स्क्रीन सुचारू रूप से काम करने लगेगी। कुछ एलईडी स्क्रीन टिनशेड पर टांगी गई तो कई जगह स्टैंड पर लगाया गया है। इससे यात्रियों को पूछताछ काउंटर तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन्हें जल्दी ही सुचारू रूप से संचालित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें