रायबरेली। माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर को लखनऊ कारागार से शनिवार को कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया। पुलिस वाहनों का काफिला उमर को लेकर प्रयागराज के लिए निकला।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिसकर्मी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित चुरुवा टोल प्लाजा से लेकर आगे के रास्ते तक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे।