फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 11 May 2017 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : getty images
विज्ञापन
लालगंज-रायबरेली मार्ग पर बदई का पुरवा गांव के निकट बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे लोडर ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

      
नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर मजरे पूरे बैसन गांव निवासी धु्रपराज कोरी (28) गुड़गांव में नौकरी करता था। उसने गुड़गांव में ही एक बाइक खरीदी थी। 8 मई को उसने अपने गांव के ही मित्र जितेंद्र बहादुर सिंह (27)  को गुड़गांव बुलाया। दोनों गुड़गांव से बाइक से घर आ रहे थे।

वह बदई का पुरवा गांव के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तर लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास को लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जितेंद्र बहादुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से घायल धु्रपराज कोरी ककी इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे लोडर ड्राइवर को पुलिस ने सूचना मिलने पर पकड़ लिया। मृतक के भाई वीरेंद्र बहादुर सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लोडर और ड्राइवर दोनों को पकड़ लिया गया है। जितेंद्र बहादुर व धु्रपराज कोरी की मौत की खबर जैसे ही घर पर पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके बीच जितेंद्र बहादुर व धु्रपराज कोरी नहीं रहे।

जितेंद्र बहादुर के तीन भाई नरेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह व धर्मेंद्र बहादुर सिंह व बहन सुनीता है। मां विद्या देवी समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। धु्रपराज कोरी के एक भाई धर्मराज व बहन विमला, चंदा हैं। मां कौशिल्या समेत सभी उसकी याद में बेहाल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें