फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टप्पेबाजी गिरोह के दो युवक और दो महिलाओं को पकड़ा

Thu, 01 Jan 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। मिल एरिया के हरदासपुर में टप्पेबाज दो महिलाओं व दो पुरुषों को पकड़ लिया गया। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदासपुर में मोहित सोनी की ज्वेलरी की दुकान है। यहां बुधवार को दो युवक दुकान पर पहुंचे और लड़के की बीमारी के चलते बेचने के लिए चांदी दुकानदार को दी। साथ ही चांदी के बदले 50000 रुपये की मांग की।
विज्ञापन


इस पर दुकानदार ने 10000 रुपये काउंटर पर रखे और चांदी की जांच करनी शुरू की। इस बीच दोनों युवक काउंटर पर रखे 10000 रुपये लेकर चले गए। तभी जांच में नकली चांदी पता लगते ही सराफा व्यापारी मोहित ने टप्पेबाजों का पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ की गई तो दो महिलाओं को भी लोगों ने पकड़ लिया। ये दोनों महिलाएं भी युवकों के गिरोह में शामिल थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं व दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सरवन व अर्जुन बताया। जबकि दो महिलाओं ने अपना नाम करिश्मा व सरोज बताया है। पकड़े गए चारों लोगों के पास से एक किलो नकली चांदी बरामद की गई है । जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें